Gujarat Gaurav Yatra 2022 : भाजपा ने गुजरात में तीसरी बार गौरव यात्रा (Gujarat Gaurav Yatra) की शुरुआत की है। गौरव यात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेहसाणा जिले के टेंपल टाउन, बाहुचाराजी से किया। इसका समापन 20 अक्टूबर को कच्छ के मांडवी में होगा। इससे पहले 2002 में गुजरात के फॉर्मर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांप्रदायिक दंगों के बाद गौरव यात्रा निकाली थी। इसके बाद 2017 के चुनावों में भी इसी तरह की यात्रा लॉन्च की गई थी। भाजपा इस बार दो दिन (बुधवार और गुरुवार) में पांच अलग-अलग मार्गों पर यात्रा शुरू कर रही है। इन मार्गों पर एक साथ यात्रा निकाली जाएगी।
2002 और 2017 में BJP को हुआ था गौरव यात्रा का फायदा
चूंकि दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए यात्रा का उद्देश्य चुनावों से पहले राज्य भर के लोगों के साथ संपर्क करना है। 2002 में, भाजपा ने कुल 182 सीटों में से 127 सीटें जीती थीं। वहीं, 2017 में पार्टी को 99 और कांग्रेस को 77 सीटें जीती थी। पॉलिटिकल एक्सपर्ट की माने तो, दोनों गौरव यात्रा में मिले फायदे से भाजपा उत्साहित है। भाजपा को यकीन है कि इसका फायदा इस बार भी जरुर होगा।

आदिवासी वोटर्स पर है BJP का फोकस
India Today में पब्लिश्ड आर्टिकल के अनुसार, पार्टी के एक सूत्र ने कथित तौर पर कहा कि गुजरात में गौरव यात्रा राज्य भर के आदिवासी मतदाताओं (voters) से जुड़ने पर विशेष ध्यान देगी। गुजरात में आदिवासी समुदायों के लिए कुल 27 सीटें आरक्षित हैं। भाजपा राज्य में अपने आदिवासी आधार का विस्तार करने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि इनमें से एक मार्ग दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले के उनाई से लेकर उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले के अंबाजी तक के आदिवासी क्षेत्रों को कवर करेगा।
11 हफ्ते चली थी पहली गौरव यात्रा
2002 में, गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले पहली गुजरात गौरव यात्रा (Gujarat Gaurav Yatra) निकाली थी। यह 11 सप्ताह के लिए आयोजित किया गया था। गुजरात में गौरव यात्रा राज्य चुनावों से पहले 2017 में दूसरी बार आयोजित की गई थी।

गौरव यात्रा के जरिये चुनाव प्रचार अभियान को दे रही स्पीड
इस साल गौरव यात्रा के अलावा, भाजपा सरकार की योजनाओं को डिस्प्ले करने और उनके बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पहले से ही एक LED रथ शुरू किया जा रहा है। रथ गुजरात गौरव यात्रा की तरह ही राज्य के सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर रहा है। भाजपा ने राज्य में अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है, और यह हर दिन जोर पकड़ रही है। क्या गुजरात गौरव यात्रा इसे और स्पीड देगी ये तो वक्त ही बता पाएगा।