History of 10 October : देश दुनिया में एक ऐसा दिन जरुर होता है, जो अपने आप में कई इतिहास समेटे रहता है। उस खास दिन कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो अपने आप में खास और महत्वपूर्ण बन जाती हैं। 10 अक्टूबर ये तारीख भी अपने आप में बेहद खास है। क्योंकि इस दिन एक नहीं दो नहीं, कई ऐसी महत्वपूर्ण चीजें हुई हैं, जिन्हें इतिहास के पन्नों में लिखा गया है और लिखा जाएगा भी। आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी 10 खास घटनाएं, आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे कि 10 अक्टूबर इतना खास है और आपको पता ही नहीं था।
10 अक्टूबर 1846 में ब्रिटेन के astronomer विलियम लासेल ने नेपच्यून ग्रह (Neptune) के सबसे बड़े उपग्रह (satellite) ट्राइटन (triton) की खोज की थी।

10 अक्टूबर 1906 को इंडियन राइटर आर के नारायण का जन्म हुआ था। जिन्हें काल्पनिक दक्षिण भारतीय शहर मालगुडी में उनके काम के लिए जाना जाता था।
10 अक्टूबर 1911 में पंडित मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में वाराणसी में पहले अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
10 अक्टूबर 1954 को बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का जन्म हुआ था।

10 अक्टूबर 1970 में फीजी को ग्रेट ब्रिटेन से आजादी मिली थी।
10 अक्टूबर 1978 में रोहिणी खडिलकर नेशनल चेस चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनीं।
फिल्म डायरेक्टर एस एस राजामॉली (SS Rajamauli) का जन्म 10 अक्टूबर 1973 में हुआ था। आज एस एस राजामॉली अपनी बेहतरीन लार्जर दैन लाइफ वाली फिल्मों के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं।
10 अक्टूबर 1991 में भारत ने International कैरम चैंपियनशिप में टीम खिताब जीता था।
10 अक्टूबर 1992 को कलकत्ता को हावड़ा (Hawada) से जोड़ने के लिए हुगली नदी (Hooghly River) पर बने विद्यासागर सेतु को खोला गया था।

10 अक्टूबर 2011को फेमस गजल गायक जगजीत सिंह का निधन हुआ था।