Women’s Day Off : सोचिए अगर देश की सारी औरतें एक साथ काम करना ही बंद कर दें, तो क्या होगा। जी हां, सही पढ़ा अब आप कहेंगे, होगा क्या उनकी जगह मर्द काम कर लेंगे। पर कितना और कब तक और कैसे, ये सोचा है। ऐसा ही कुछ हुआ था 24 अक्टूबर 1975 में Iceland में। Iceland में रहने वाली 90 परसेंट औरतों ने काम करना ही बंद कर दिया। इस दिन को Women’s Day Off बुलाया जाता है। ये एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक दिन था Iceland के लिए। आइये जानते हैं क्या हुआ होगा जब देश की 90 परसेंट औरतों ने काम करना ही बंद कर दिया था।
ठप पड़ गया था पूरा देश
24 अक्टूबर 1975 में Women’s Day Off के दिन Iceland में 90 परसेंट औरतें न तो ऑफिस गई, न ही औरतों ने घर का कोई काम किया और न ही बच्चों की देखभाल करी। इन्फैक्ट सभी औरतें जेंडर इनइक्वैलिटी (Gender Inequality) के खिलाफ सड़कों पर उतर आई थी। इसका नतीजा ये हुआ कि पूरा देश ठप पड़ गया। बहुत से बैंक, फैक्ट्रीज और दुकानों को उस दिन बंद करना पड़ गया।

मर्दों को हुआ रिलाइज़
अब जब की औरतों ने यह भी ठान लिया था कि वो बच्चों का भी ख्याल नहीं रखेंगी, तो जो घर के मर्द थें। उन्हें अपने बच्चों का ध्यान भी रखना पड़ा। इनमें से बहुत से मर्दों को तो खाना बनाना ही नहीं आता था। फिर क्या मर्द अपने बच्चों को लेकर भागे रेस्टूरेंट, पर कई रेस्टूरेंट भी बंद थे। हालांकि ये प्रोटेस्ट सिर्फ एक ही दिन चला पर इसका असर इतना बड़ा था कि सबने रिलाइज किया कि औरतों की क्या महत्व है सोसाइटी में।
Iceland बना Gender Equality के मामले में नंबर 1
इसके बाद Iceland में बहुत से Gender Equality के लिए कानून को इम्प्लिमेंट किया गया। Women’s Day Off का नतीजा ये हुआ कि आज के दिन Iceland वर्ल्ड इकोनॉमी जेंडर फोरम रिपोर्ट में दुनिया की नंबर 1 कंट्री है, जेंडर इक्वैलिटी के मामले में। अब आप भी सोच के देखिये अगर आप के घर में एक दिन के लिए औरतें सभी काम करना बंद कर दें तो क्या होगा।

दरअसल, पुरुष कमाई कर रहे हैं, मतलब कह सकते हैं, जिविकोपार्जन के लिए कार्य कर रहे हैं। अगर पुरुष कुछ दिन नौकरी न करें तो उससे उनकी या उनके परिवार पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। पर घर की औरतें अगर रोजमर्रा के घर के काम करना कुछ दिन बंद कर दें, तो लेने के देने पड़ सकते हैं। हां, हर किसी की राय और सोच इस मामले में अलग हो सकती है। पर सच तो यही है, जो कहीं न कहीं हम सब ही जानते हैं।
Follow our page on Facebook, Twitter and Instagram for more amazing facts, trending topics and News Articles.