Dev Deepawali Varanasi : कार्तिक महीने की आखिरी शाम देव दीपावली (Dev Deepawali) पर जाह्नवी तट दीपमालाओं की रोशनी से जगमगा उठी। शाम साढ़े पांच बजे से पंचगंगा घाट का हजारा दीप स्तंभ अलोकित होते ही गंगा के घाटों पर लाखों दीप एक साथ टिमटिमाने लगे। चेतसिंह व अन्य घाटों पर लेजर शो (Laser Show) की लाइट जब आसमान में इंद्रधनुष की तरह अपने अलग अलग रंग बिखेरने लगी तो लोगों ने तुरंत इस पल को अपने कैमरे और फोन में उतारना शुरु कर दिया।
बलून और मालाओं से सजी नावों और बजड़ों से लोग इस मनोरम दृष्य को देख अभिभूत हो गए। नमो घाट पर दीपों की लड़ी। विश्वनाथ कॉरिडोर गंगा द्वार के सामने उस पार होने वाले फायर क्रैकर शो को देखने के लिए लोग बेताब दिखे। अपने तय समय से थोड़ी देर से जब फायर क्रैकर शो जैसे ही स्टार्ट हुआ हर हर महादेव की जयघोष से गंगा घाट गूंज उठा। लोग अपनी छतों, नावों और घाट की सीढ़ियों पर जहां के तहां रुक गए और इस अद्भूत नजारे के साक्षी बने। आइये आपको तस्वीरों के माध्यम से दिखाते हैं, काशी यानी वाराणसी की देव दीपावली की कुछ झलकियां (Glimpse), जिसे आप भी देख कर कहेंगे वाह!…
Dev Deepawali Varanasi 2022






























Follow our page on Facebook, Twitter and Instagram for more amazing facts, trending topics and News Articles.